28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में रात को पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर चलने के भी आसार, जानें ताजा अपडेट

Moradabad News: मुरादाबाद मंडल में दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। बुधवार रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

less than 1 minute read
Google source verification
Moradabad will experience severe cold at night

Moradabad Weather: मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सुबह कोहरा और धुंध रहने का अनुमान है। इसके बाद हवा की गति सामान्य से अधिक होने की वजह से दिन में मौसम साफ हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अब दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। इसके साथ ही सुबह कोहरा छाने और रात में शीतलहर चलने की भी संभावना है।

गलन बढ़ने का सिलसिला जारी
हर दिन मौसम में गलन बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सुबह धूप निकली थी। लेकिन दोपहर में हवा की गति सामान्य से अधिक होने की वजह से तपिश नहीं रही। शाम होते-होते वातावरण में गलन बढ़ गई। पार्कों में भी शाम ढलने से पहले सन्नाटा होने लगा।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में चले देसी बम, सरेआम दो गुटों में फायरिंग, इलाके में दहशत, 14 के खिलाफ केस

न्यूनतम तापमान पहुंचा 8 डिग्री सेल्सियस
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह वातावरण में नमी 85 फीसदी थी। जो शाम को सिर्फ 46 फीसदी रह गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सुबह कोहरा और धुंध रहने का अनुमान है।