16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Special: अब चीनी उत्पादन में भी नंवर वन बना मुरादाबाद मंडल, बनाए ये कीर्तिमान

गन्ना उत्पादन और चीनी उत्पादन दोनों में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा अच्छी स्थिति है।

2 min read
Google source verification
Sugarcane production

मुरादाबाद। गन्ना बेल्ट के रूप में पूरे उत्तर प्रदेश में मशहूर मुरादाबाद मंडल ने इस बार अन्य मंडलों के मुकाबले सर्वाधिक चीनी उत्पादन और रिकॉर्ड रिकवरी कर प्रदेश भर में इस बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर खुशी जाहिर करते हुए गन्ना विभाग के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा बताते हैं कि वर्तमान पेराई सत्र का अब तक चीनी रिकवरी का औसतन उत्पादन 10.46 प्रतिशत है। जिसका कारण गन्ने की 238 वैराइटी हैं। इस मंडल में गन्ने का लगभग 72 प्रतिशत रकबा है। अगेती वैराइटी का रकबा 82 प्रतिशत है। जिसके चलते मुरादाबाद मंडल नम्वर एक पर आ गया है।

चीनी रिकवरी में भी राज्यों को पीछे छोड़ा
मुरादाबाद मंडल में सात दिसंबर तक चीनी रिकवरी का औसत 10.32 प्रतिशत निकला है। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि गन्ना उत्पादक राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक से भी ज्यादा मुरादाबाद मंडल की रिकवरी है। जबकि महाराष्ट्र में 9.38 व कर्नाटक में 8.61 प्रतिशत रिकवरी है। मुरादाबाद मंडल में 21 चीनी मिलें हैं। पूरे प्रदेश में चीनी रिकवरी का औसत 9.96 प्रतिशत है। मेरठ मंडल में चीनी रिकवरी का औसत 9.86 प्रतिशत है।

अब तक 1883.96 लाख कुंतल गन्ने की पेराई
पूरे यूपी में 7 दिसंबर तक 1886.96 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हो चुकी है। इस पेराई सत्र में अब तक 187.73 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है। जिसमें मुरादाबाद मंडल में 434.78 लाख कुंतल गन्ना पेराई के बाद 44.88 लाख कुंतल चीनी तैयार हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में यह काफी अच्छी रिकवरी है। गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन दोनों में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा अच्छी स्थिति है। लखनऊ और सहारनपुर मंडल 9.97 प्रतिशत शुगर रिकवरी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गन्ना आयुक्त ने पत्रिका डॉट कॉम संवाददाता को बताया कि सात दिसंबर तक औसत चीनी रिकवरी (गन्ना पेराई व उत्पादन लाख कुंतल में) केे आंकड़े इस प्रकार हैं।

नाम परिक्षेत्र-गन्ना पेराई-चीनी उत्पादन-रिकवरी प्रतिशत

मुरादाबाद-434.78-44.88-10.32

सहारनपुर-333.11-33.20-9.97

लखनऊ-424.90-42.36-9.97

मेरठ-306.05-30.17-9.86

बरेली-225.26-21.83-9.69

फैजाबाद-38.49-3.73-9.69

देवीपाटन-60.70-5.80-9.56

गोरखपुर-18.43-1.73-9.39

देवरिया-42.24-4.03-9.54

उत्तर प्रदेश का कुल महायोग-1883.96-187.73-9.96

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग