
युवक ने SSP से जान बचाने की लगाई गुहार | Image Source - Pexels
Husband seeks protection wife threatens Mordabad: यूपी के मुरादाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों से तंग आकर एक युवक ने एसएसपी से जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी रातों में अचानक घर से गायब हो जाती है और जब वह वजह पूछता है तो उसे धमकियों का सामना करना पड़ता है। पति का कहना है कि पत्नी उसे और उसके परिवार को किसी भी समय फर्जी केस में फंसाकर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए मजबूर कर सकती है।
पीड़ित युवक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में दावा किया कि उसकी शादी 17 मई 2024 को हुई थी, लेकिन विवाह के बाद से ही पत्नी का व्यवहार लगातार विवादों का कारण बना हुआ है। उसका आरोप है कि पत्नी अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती है और कई बार रात में भी लौटकर नहीं आती। पति ने आशंका जताई है कि पत्नी का किसी और व्यक्ति से संबंध हो सकता है, जिसके चलते वह अपने पति और उसके परिवार पर दबाव बना रही है।
युवक का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी से उसके गायब होने के बारे में पूछता है, तो वह जवाब देने के बजाय उसे ही धमकाने लगती है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कई बार आत्महत्या करने की बातें करती है और कहती है कि यदि उसने कुछ कहा तो वह उसके घर में ज़हर खाकर या बिजली का तार पकड़कर अपनी जान दे देगी। युवक के मुताबिक, पत्नी ने साफ कह दिया है कि वह ऐसा कर उसे और उसके परिवार को हत्या के झूठे मामले में फंसवा देगी।
शिकायत में युवक ने बताया कि उसकी पत्नी उसे अपने साथ मायके में रहने का दबाव बना रही है। इतना ही नहीं, वह यह भी कहती है कि पति उसे पैसे कमाकर दे, तभी वह साथ रह सकती है। युवक ने यह भी कहा कि पत्नी अपने भाई और टांडा, रामपुर के रहने वाले बहनोई के जरिए भी उसे धमकियां दिलवाती है। इन परिस्थितियों के बाद युवक ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। एसएसपी ने मामले की जांच का निर्देश एसएचओ को दे दिया है।
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसे दिल दहला देने वाले घटनाक्रम अभी भी लोगों के जेहन में ताज़ा हैं। मेरठ में मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर उसके शरीर को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट के साथ भर दिया था। इन घटनाओं ने वैवाहिक संबंधों में बढ़ती हिंसा और अवैध संबंधों के चलते बढ़ रहे अपराधों को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। मुरादाबाद का ताज़ा मामला भी इसी तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है।
Published on:
29 Nov 2025 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
