
मुरादाबाद: कोरोना (Corona Virus) महामारी के चलते लॉक डाउन (Lockdown 4.0) का चौथा चरण चल रहा है। जिसमें अभी ज्यादा राहत नहीं दी गयी है। वहीँ आज ईद उल फितर (Eid Ul Fitr) के मौके पर भी लॉक डाउन के चलते स्थानीय प्रशासन ने सामूहिक नमाज की इजाजत नहीं दी और न ही किसी कार्यक्रम की मंजूरी दी। ईद पर कोई गड़बड़ न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरे शहर को तीन जोन और दस सेक्टर में बांटकर इंतजाम किया साथ ही पूरे ईदगाह (Eidgah) को पुलिस (Police) और आरएएफ (RAF) के साथ सील कर दिया गया। तड़के सुबह से ही भारी पुलिस बल ईदगाह पर तैनात रहा। न ही किसी को आने दिया गया।
Rashifal: साेमवार आज आर्द्रा नक्षत्र में धृति याेग बन रहा है, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
लोगों ने घरों में अदा की नमाज
शहर में ईद की नमाज घरों से अदा की गयी, किसी को भी ईदगाह और किसी भी मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने की इजाजत दी गयी। खुद शहर इमाम ने भी अपील जारी कर लोगों से सादगी से ईद मनाने की अपील की थी। जिसका असर आज सुबह नजर भी आया। ईदगाह में किसी को भी नहीं जाने दिया गया। पूरे परिसर को सील कर फोर्स तैनात कर दी गयी थी। ताकि कोई भी भीड़ इकट्ठी न हो पाए। शहर में कई लोग बोले ऐसा पहली बार हुआ है जब आज ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह सूना है।
Weather Update: आज से शुरू हो रहे नौतपा के साथ 5 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू को लेकर भी जारी किया गया अलर्ट
ईदगाह रहा सील
सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस फोर्स तैनात है। लोगों से अपील है कि वे अपने घरों में परिवार के साथ ईद मनाएं। ईदगाह पर इसलिए और अधिक सतर्कता बढ़ाई गयी है ताकि भीड़ न जुट पाए। बाकी ईद पूरे शांति पूर्वक मनाई जा रही है। जिसमें सभी ने साथ दिया है।
Published on:
25 May 2020 09:27 am
