
जय प्रकाश,मुरादाबाद: दुनिया भर में भारतीय संस्कृति और सभ्यता किसी पहचना की मोहताज नहीं है। प्राचीन काल से अब तक यहां विदेशी सिर्फ हमारी संस्कृति को जानने के लिए ही आते रहे हैं। लेकिन अब यहां इतिहास और पुरानी रियासतों की रवायत भी दुनिया जाने। इसके लिए रामपुर रियासत के वंशज नवाब काजिम अली खां नवेद मियां भारत के एतिहासिक किलों और राज महलों से विरासत में मिली कला और संस्कृति को विदेशों में पहचान दिलाने के काम में जुटे हैं l उन्होने यूएसए के लॉस एंजिल्स में आयोजित प्रदर्शनी में रामपुर राजघराने के व्यंजन, कला, फैशन और वस्त्र संग्रह को प्रस्तुत किया l जिसे दुनिया भर के लोगों ने सराहा। अब इसका अगला कार्यक्रम मियामी में होगा l
यहां बता दें कि लगातार पांच बार विधायक, राज्यमंत्री और उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के चैयरमैन रहे नवाब काजिम अली खां नवेद मियां आजकल कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में लगे हैं l भारतीय राजघरानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वह हॉलीवूड फिल्म निर्माण के लिये मशहूर यूएसए के लॉस एंजिल्स में हैं l यहां 'फैशन बाइ रोहिणी' की रोहिणी बेदी और ' रॉयल फेबल्स' की अंशु खन्ना द्वारा आयोजित फैशन शो में नवाब काजिम अली खां ने राजघराने के व्यंजन, कला, फैशन और वस्त्र संग्रह 'महराब' को प्रस्तुत कियाl
इस बारे में नवाब काजिम अली खां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि फैशन शो और प्रदर्शनी में इंडिया-यूएस चैंबर्स ऑफ़ कोमर्स अध्यक्ष मधु मेहता का विशेष सहयोग रहा l सिटी ऑफ अर्टेसिया के मेयर अली सज्जाद ताज सहित तमाम प्रमुख हस्तियों ने आयोजन में हिस्सा लिया l प्रमोशन के किये पूर्व मिस अर्जेंटीना लिल्लियन डिएसटा और पूर्व मिस इंडिया नैना बलसावर अहमद भी पहुंचीं l शो और प्रदर्शनी के अलावा संवाद कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें नवाब काजिम अली खां ने विदेशियों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया l उन्होने बताया कि अगला कार्यक्रम 29 अप्रेल को मियामी में आयोजित होगा l
Published on:
26 Apr 2018, 5:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.