
Tragic Accident Happened in Amroha: बतादें कि डिलारी के बुढ़नपुर गांव में बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। छीना झपटी में नवजात बच्ची गिर गई और उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता ने बेटी को पटककर मारने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के सद्दाम अली की पत्नी ने दो माह पहले बेटी को जन्म दिया था। दंपती ने उसका नाम अनायरा रखा। घर में सभी उसे भूरी बुलाते थे। शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ किन्नर बधाई देने के लिए आए। इसी बीच किन्नर का दूसरा गुट भी आ गया। दोनों में इलाका को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों ही बधाई पर अपना-अपना हक बता रहे थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
एक किन्नर बच्ची को गोद में लिए हुए था। विवाद के दौरान बच्ची को लेकर दोनों में छीना झपटी होने लगी। इसी बीच किन्नर के हाथ से वह नीचे गिर गई। घटना के बाद भीड़ इकट्ठा होने लगी तो किन्नर वहां से भाग निकले। गंभीर हालत में बच्ची को परिजन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया।
डिलारी थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि किन्नरों के आपसी विवाद में बच्ची जमीन में गिरने से मृत्यु की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
Published on:
05 Nov 2023 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
