नगर निगम मुरादाबाद में 5 बजे तक कुल 41.82% वोटिंग हुई। पूरे जिले में कुल 48.46 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा जनपद के अन्य निकायों नगर पालिका बिलारी में 65.79, नगर पालिका ठाकुरद्वारा में 72.24, नगर पंचायत उमरी कलां में 74.57, कुंदरकी में 62.08, कांठ में 71.52, भोजपुर धर्मपुर में 70.36, अगवानपुर में 58.18, पाकबड़ा में 59.75 और ढकिया में 73.96 प्रतिशत मतदान हुआ।
शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में मेयर पद के लिए मतदाताओं में अधिकतर कांग्रेस के उम्मीदवार हाजी रिज़वान के लिये रुझान देखा गया, तो वहीं दूसरे इलाक़ों में भाजपा उम्मीदवार विनोद अग्रवाल के लिए भी मतदान हुआ, कुछ बूथों पर शिवसेना और भाजपा उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं में पड़ी आपस की रार ने भी भाजपा का वोट प्रतिशत कम किया है।