सपा ने जहां भोजपुर, ढकिया और पाकबड़ा में अभी नगर पंचायत उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वहीं नगर पंचायत उमरी कलां से फरहा, कुन्दरकी से जीनत, कांठ से शकील अहमद, अगवानपुर से शबीना खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। बसपा के जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह सागर ने पत्र जारी कर बताया कि कुन्दरकी से छोटी बेगम, अगवानपुर से शबाना, ढकिया से गुड्डी, भोजपुर से रईस कुरैशी व पाकबड़ा से अजेश्मा को प्रत्याशी घोषित घोषित किया गया है।