
आजम खान
रामपुर: रेवेन्यू बोर्ड प्रयागराज के आदेश के बाद अब रामपुर जिला प्रशासन ने सरकारी चकरोट पर कब्जा लेने की कवायत शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज एसडीएम सदर समेत राजस्व विभाग के कई अफसरान मोके पर पहुंचे। जहां सरकारी चकरोड की मापतोल की गई है। कल तक जिला प्रशासन आजम खां के कब्जे से सरकारी चकरोड को अपने कब्जे में लेकर सार्वजनिक कर देगा।
आजम की अपील खारीज
दरअसल आजम पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सत्ता के दौरान तमाम नियम कायदे कानून को ताख पर रखकर सरकारी चकरोड पर अपना कब्जा करके चार दीवारी बना ली थी जिसको लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही हो रहीं है। इस कार्येवाही को लेकर आजम खां ने रेवन्यू बोर्ड प्रयागराज में एक द्वित्तीय अपील दायर की थी, जिसे रेवन्यू बोर्ड ने खारिज कर दिया। उसके बाद स्थानीय प्रशासन ने आजम के कब्जे से सरकारी चकरोट को कब्जे में लेने की कवायत शुरू कर दी है। 15 हेक्टेयर के करीब जमीन जोकि सरकारी चकरोड थे उनके कब्जे में थे अब उनके कब्जे से वो जमीन निकाली जा रही है।
किसानों को मिलेगी जमीन
इस बारे में एसडीएम पी पी तिवारी ने बताया कि अब उन किसानों को भी राहत मिल जाएगी, जिनको हमने बीते सप्ताह पहले उनकी जमीन पर कब्जा उन की जमीन पर कब्जा दिलवाया था। उन 26 किसानों का रास्ता भी खुल गया है। अब वह किसान यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर आकर अपनी फसलें उगा सकते हैं। अपनी जमीन पर आ जा सकते हैं क्योंकि सपा शासनकाल में नियम विरुद्ध तरीके से तमाम सारी सड़कें आजम खान साहब के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय कैंपस में कब्जा कर ली गई और बाहर से दीवार बना ली गई। इन्हीं सब चीजों को लेकर सत्ता परिवर्तन के बाद शिकायतें हुई उन्हें शिकायतों की जांच कराई गई तो उसमें सब चीजें निकल कर सामने आ रही हैं।
Published on:
30 Jan 2020 08:18 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
