3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

80 साल की बुजुर्ग महिला, तन पर एक धोती, ठंड में बोरे में घुसकर गुजारी रात

सुबह लोग मार्निंग वॉक के लिए निकले तो सड़क पर हिलते-डुलते बोरे पर नजर पड़ी। बोरा खोलकर देखा तो उसमें ठंड से कांपती एक वृद्धा थी।

2 min read
Google source verification
ठंड लगने पर वृद्धा ने बोरे में बंद होकर गुजारी दिसंबर की रात

मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती वृद्धा

इस समय दिसंबर के महीने में सर्द हवाएं तापमान गिरा रही हैं। मुरादाबाद का तापमान 10 डिग्री से नीचे हैं। पूस की रात में बेसहारा 80 साल की वृद्धा ने खुले आसमान के नीचे बोरे के सहारे ठंड भगाई।


हिलते-डुलते बोरे को देख लगी भीड़
थाना मझोला के लाकड़ी फाजलपुर इलाके में सुबह लोग घरों से निकले तो सड़क पर एक बोरे को देखकर रुक गए। बोरा हिलडुल रहा था और लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हिम्मत करके बोरे को खोला तो उसके अंदर एक वृद्धा ठंड से कांपती हुई पाई गई।


यह भी पढ़ें : सर्द हवाओं से West UP में 7 डिग्री पहुंचा तापमान, जानिए अपने जिलों में मौसम का हाल


बोरे में सिर झुकाकर बैठी थी वृद्धा
बोरे के अंदर ठंड से कांपती वृद्धा सिर झुकाकर बैठी थी। जिसे देख लोगों की आंख फटी रह गई। वृद्धा के तन पर सिर्फ एक धोती के और कोई गर्म कपड़ा नहीं था। वृद्धा के सर छिपाने के लिए कोई आसरा नहीं होने का अंदाजा उसके हालात देख लगाया जा सकता था।

यह भी पढ़ें : UP में शीतलहर और कोहरे का यलो अलर्ट, आज ऐसा है मौसम का हाल


वृद्धा की चुप्पी से नहीं पता चला नाम पता
लोगों ने वृद्धा से उसके बारे में जानने की कोशिश की । लेकिन उसने चुप्पी साधे रखी। वृद्धा ने ना तो अपना नाम बताया और ना अपने पिछले हालातों के बारे में कोई जानकारी दी। लोगों ने उसको गर्म कपड़े और खाना खाने को दिया।

यह भी पढ़ें : ईरानी बादाम मामरा खाइए सर्दी को दूर भगाइए, खासियत और कीमत जान हो जाएंगे हैरान


जिला अस्पताल में कराया भर्ती
वृद्धा की हालात को देखकर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वृद्धा की हालत को देखते हुए उसको वृद्ध आश्रम में रखने से मना कर दिया गया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग