1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के किस मंत्री ने कहा कि नेता देश बेचकर भाग जायेंगे

राजभर ने देश के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका बस चले तो ये देश बेचकर यहां से भाग जाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 6 May 2018, 6:02 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज एक बार फिर चर्चा में हैं। मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राजभर ने देश के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका बस चले तो ये देश बेचकर यहां से भाग जाएं। इसलिए नेताओं के पीछे न भागकर सब लोग अपने बच्चों पर ध्यान लगाएं। नेताओं को उनके हाल पर छोड़ दें वे खुद सही हो जायेंगे। राजभर युवा जनकल्याण समिति द्वारा मुरादाबाद कला रत्न सम्मान समारोह में ये बात बोल रहे थे।

बड़ी खबर : मौसम विभाग के बाद गृह मंत्रालय ने भी दी चेतावनी, आज इन शहरों में जताई तबाही की आशंका!

कैराना उपचुनाव में भाजपा ने कर दिया ऐसा काम कि पीछे रह गए सभी दल, मच गई हलचल

यहां बता दें कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर देर रात महानगर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की थी और दिशा निर्देश दिए थे। उसी दौरान उन्होंने बीस मई को बलिया में शराब बंदी को लेकर रैली का भी ऐलान किया था। राजभर ने कहा कि वे प्रदेश सरकार से मांग करेंगे कि जब देश के सात राज्यों में शराब पर प्रतिबन्ध लग चुका है तो यहां क्यों नहीं। कई राज्यों में खुद भाजपा की सरकार भी है। अभी उनका ये ऐलान सुर्खियाँ बना ही हुआ था कि अब नेताओं को लेकर उनकी तीखी प्रतिक्रिया ने उनके बागी तेवरों को उजागर कर दिया है।

कल से 45 दिन के लिए बंद हाे जाएगी सहारनपुर की ये मुख्य सड़क, जानिए क्या हाेगा विकल्प

मैं माेनू जाट, सेठ मुझे 20 पेटी की जरूरत आन पड़ी है, पुलिस को मत बताना, नहीं तो...

इससे पहले उन्होंने सुबह पत्रकारों से शराबबंदी के साथ ही कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की थी। जिसमें दलितों पर देश भर और प्रदेश में अत्याचार,जिन्ना विवाद और कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार की तारीफ की थी। बोले कि पिछली सरकारों से बेहतर कानून व्यवस्था इस सरकार में है। अपराधी खुद थाने पहुंच रहे हैं कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए। समाज भय मुक्त हो रहा है ये अच्छे संकेत हैं।

कैराना उप चुनाव काे लेकर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण काे लेकर उड़ी इस अफवाह से राजनीतिक गलियाराें में मची हचलच

जानिये क्या हुआ जब हसीन जहां पहुंची अपनी ससुराल

यहां बता दें कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री लगातार सरकार के लिए उलटे सीधे बयान देकर मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। लेकिन इस बार वे भाजपा के लिए मुफीद बोलते नजर आये।