
UP Weather Update: यूपी के लोग ठंड के लिए हो जाएं तैयार!
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 नवंबर तक यूपी का मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति भी सामान्य रहेगी। इसी के चलते तापमान में भी धीरे-धीरे कमी आ सकती है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा, हालांकि रात के समय ठंड का एहसास होने लगेगा। रात के समय प्रदेश के मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, आगरा और प्रयागराज में ठंड का एहसास हो सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है।
नवंबर में मुरादाबाद शहर का दिन का तापमान शहरवासियों को पसीना छुड़ा रहा है। रविवार को भी सामान्य तापमान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान अधिक रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी एक सप्ताह तक शहरवासियों को इस स्थिति से राहत नहीं मिलेगी। दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
आसमान साफ रहने से दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तल्ख होते चले गए। इससे दोपहर में धूप में बाहर निकलने पर पसीना बहता रहा। दिनभर यही स्थिति रहने से शहरवासी बेचैन नजर आए। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य तापमान से अधिक तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
संबंधित विषय:
Published on:
04 Nov 2024 06:26 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
