
Petrol-Diesel price today(photo-patrika)
Petrol Diesel Price Hike: यूपी के मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा असर देखने को मिला। नई दरें लागू होने के बाद शहर में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल अब 97.95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बढ़ती कीमतों ने आम लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है।
मुरादाबाद में पेट्रोल की कीमत पहले 94.95 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 97.95 रुपये हो गई है। वहीं डीजल पहले 88.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब 91.18 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब सीधे घरेलू बजट पर दिखाई देने लगा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़ने के बाद तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालना शुरू कर दिया है। इसका असर मुरादाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में देखने को मिल रहा है।
पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी का असर आने वाले दिनों में माल ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन पर भी पड़ सकता है। डीजल महंगा होने से फल, सब्जी, दूध और अन्य जरूरी सामान की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि ईंधन की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो महंगाई और तेज हो सकती है।
मुरादाबाद में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचने से मिडिल क्लास परिवारों की चिंता बढ़ गई है। रोजाना वाहन से सफर करने वाले लोगों का कहना है कि बढ़ते ईंधन खर्च के कारण घरेलू बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है।
मुरादाबाद में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। दैनिक रूप से बाइक और कार का इस्तेमाल करने वाले लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों से घर का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं ऑटो और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि डीजल महंगा होने से किराया बढ़ाना उनकी मजबूरी बन सकती है, जिसका असर सीधे आम जनता पर पड़ेगा।
Updated on:
15 May 2026 11:20 am
Published on:
15 May 2026 11:20 am
