4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह साल के मासूम के कातिल भी निकले नाबालिग, वजह कर देगी आपको सन्न

Highlights -गुरूवार शाम घर से खेलने के निकला था मृतक बच्चा -घर से कुछ दूर ही मिली थी बच्चे की लाश -शुरुआत में जताई जा रही तांत्रिक क्रिया की आशंका -पुलिस ने जब खुलासा किया तो हर कोई रह गया हैरान

2 min read
Google source verification
murder.jpg

महिला की हत्या, आरोपी अज्ञात, छानबीन में जुटी पुलिस

मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार शाम छह वर्षीय बच्चे (Six Year Old Child) की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी, जिसका खुलासा आज थाना पुलिस (Police) ने कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों (Minor) की गिरफ्तार (Arrest) किया है। इन सभी को किशोर न्यायालय में पेश कर किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इन सभी में गाली-गलौच के लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बच्चे की हत्या (Murder) कर दी गयी। बच्चों में इतनी क्रूरता को लेकर हर कोई हैरान है।

लॉकडाउन के बीच सीजन का सबसे गर्म दिन, 72 घंटे के भीतर 47 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

ये था मामला

थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के ग्रामीण का छह वर्षीय बेटा गुरूवार दोपहर एक बजे घर से बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। चार बजे बालक का चाचा गांव से कुछ दूरी पर स्थित शकील के पांच वर्ष से बंद पड़े ईंट भट्ठे पर पहुंचा तो बालक का खून से सना शव पड़ा देखकर उसकी चीख निकल गई थी। उसने गांव में जाकर शव पड़ा होने की बात कही तो ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। बालक का शव अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण उदय शंकर सिंह, सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने बालक के खून से सनी मिट्टी और नेकर के नमूने जांच के लिए ले लिए।

मुरादाबाद मंडल में फूटा कोरोना बम, रामपुर में 25 के बाद आज अमरोहा में एक साथ 13 मरीज मिलने से हड़कंप

इस वजह से की हत्या

भोजपुर पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चा इन सभी को गाली देता था, जिससे नाराज होकर इन सभी ने इनकी इस तरह से हत्या कर दी। पुलिस ने सभी को किशोर न्यायालय में पेश कर सुधार गृह भेज दिया है। इस घटना के खुलासे के बाद गांव के साथ खुद पुलिस और बच्चों के मनो विज्ञान के जानकार भी हैरान हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग