
मुरादाबाद: जनपद के कांठ थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही जींस फैक्ट्रियों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। रामगंगा नदी को दूषित करने के आरोपों की जांच के बाद प्रदूषण विभाग ने नौ फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश देते हुए 1 करोड़ 18 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया हैं।
नहीं है वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
दरअसल मुरादाबाद जिले में अवैध रूप से संचालित जींस फैक्ट्रियों से निकला केमिकल युक्त पानी बिना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सीधे रामगंगा नदी में गिराया जा रहा था। जिससे नदी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा था। वही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद की गई फैक्ट्रियों को 15 दिन में जुर्माना राशि जमा करने का आदेश दिया है।
नदी में बहा रहे थे केमिकल
कांठ थाना क्षेत्र में कुछ सालों से जींस के कपड़ों का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय कारोबारी यहां जींस के कपड़े तैयार कर उन्हें देश के अन्य राज्यों में भेजते हैं। कारोबार बढ़ने के साथ ही यहां अवैध तरीके से संचालित जींस फैक्ट्रियों की तादाद भी बढ़ गई हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश ने इन नौ जींस की फैक्ट्रियों की जांच की। जांच में पाया गया कि फैक्ट्रीयां मानकों को ताक पर रखकर चल रही थी,जींस के कपड़ों को रंगने के बाद फैक्ट्रियों से निकला केमिकल युक्त पानी सीधे रामगंगा नदी में बहाया जा रहा था और इसके चलते नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा था।
इतना जुर्माना लगाया
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अजय शर्मा के मुताबिक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद इन 9 फैक्ट्रियों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गया हैं। प्रदूषण फैला रही इन फैक्ट्रियों पर 12 से 14 लाख तक का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद की गई। 9 फैक्ट्रियों पर लगभग एक करोड़ 18 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।अवैध तरीके से संचालित जींस फैक्ट्री ऊपर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट न लगने की पुष्टि की गई थी। चार और फैक्ट्रियों की जांच की जा रही है,और जल्द ही रिपोर्ट लखनऊ स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय भेजी जाएगी।15 दिन में जुर्माने की रकम अदा करने पर फैक्ट्री सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
05 Oct 2019 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
