12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर के सात कांग्रेसियों के पास आया प्रियंका गांधी का बुलावा, होने वाला कुछ बड़ा बदलाव

Highlights नयी कार्यकारिणी पर होगी चर्चा प्रियंका गांधी के कार्यालय से आया फोन स्थानीय नेताओं में बढ़ी सरगर्मी

less than 1 minute read
Google source verification
priyanka_gandhi.jpg

मुरादाबाद: विधानसभा उपचुनाव के बाद से कांग्रेस में जिला व महानगर कार्यकारिणी को लेकर मंथन चल रहा है। लेकिन आमराय नहीं बन पा रही। वहीँ अब जनपद के सात दावेदारों के पास खुद पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के कार्यालय से फोन आया है। जिसमें सभी को दिल्ली बुलाया गया है। जिसके बाद स्थानीय नेताओं में सरगर्मियां बढ़ गयीं हैं।

BREAKING: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का ऐलान, सबसे पहले इस प्रोग्राम की करेंगे शुरूआत

इन्हें बुलाया

यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश भर में जिला एवं महानगर इकाईयां भंग कर दी गई थीं। इसके बाद पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। मुरादाबाद में धीरज गुर्जर को प्रभारी बनाकर भेजा गया। उन्होंने मुरादाबाद के नेताओं के साथ मिलकर जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के लिए पैनल प्रस्तावित करके कांग्रेस मुख्यालय भेजा था। पिछले दिनों कई जिलों के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई थी लेकिन मुरादाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा बाकी थी। इस समय जिन लोगों को फोन आया है उनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष असलम खुर्शीद, विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी, अरविंद चौधरी, नदीम अंसारी, सचिन प्रेमी शामिल हैं। इन सभी को 27 नवंबर को कांग्रेस कार्यालय पर बुलाया गया है। हालांकि इससे पहले प्रदेश के जिन जिलों के पदाधिकारी घोषित होनी है वहां के चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। बुधवार को संभावित पदाधिकारियों के साथ एक-एक कर बैठक कर उनके विचार और पार्टी को आगे ले जाने की योजनाओं पर चर्चा होगी और फिर जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष चुने जाएंगे।

सीएमओ ऑफिस में पहुंचे वकीलों ने लिपिक से की मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया- देखें वीडियो