
मुरादाबाद: आज देश के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है। जब देश का चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-2 की लैंडिंग सफलता पूर्वक रहे और भारत का नाम देश दुनिया मे रोशन हो इसको लेकर मुरादाबाद में हवन पूजन किया गया। पंडित यतेन्द्र नाथ ने चंद्रयान 2 की सफलता के लिये मंत्र पढ़े और भक्तों पूर्ण श्रद्धा से हवन कुंड में आहुति प्रदान कर भगवान से चंद्रयान 2 की सफलता पूर्ण लैंडिंग हो सके इसके लिये भगवान से हाथ जोड़कर कामना की। बही पंडित यतेन्द्र नाथ ने बताया कि हमारे देश के लिये बहुत ही ऐतिहासिक दिन । इसलिए हम सबको इसकी सफलता के लिये भगवान से कामना करनी चाहिये। हमारे द्वारा किये गये इस हवन पूजन का यही उद्देश्य है चंद्रयान-2 जिस मकसद से भेजा गया है बह उद्देश्य सफल रहे।
छात्र नीरज ने बताया कि भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। हर देशवासी को चाहिए कि भगवान से चंद्रयान-2 की सफलता के लिये दुआ मांगे।
Published on:
06 Sept 2019 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
