
VIDEO:विंग कमांडर अभिनंदन के वापस आने पर इस शहर में दिखा ऐसा माहौल
मुरादाबाद: भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को आज पकिस्तान द्वारा रिहा करने की खबर के साथ ही देश के अलग-अलग इलाकों में लोगों में काफी ख़ुशी की लहर देखी जा रही है। वहीँ महानगर में भी लोगों को जैसे ही ये खबर पता चली कि अभिनंदन को भारतीय सीमा में प्रवेश दे दिया गया है। उसके बाद मानो जश्न का माहौल है। लोगों ने जयकारों के साथ मिठाई बांटकर ख़ुशी का इजहार किया।
केंद्रीय मंत्री ने अभिनंदन की रिहाई पर पाकिस्तान को सराहा, कही ऐसी बात, देखें वीडियो
मनाया जश्न
नवीन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय पार्षद और लोग बाजार में तिरंगा लेकर इकट्ठे हो गए। सभी ने विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर ख़ुशी जाहिर की और केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया कि हमारे सैनिक की सकुशल रिहाई हुई। यही नहीं बाजार में जमकर भारतीय सेना और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे।
इस हफ्ते रहेगा मौसम का एेसा हाल, बारिश के साथ गिर सकता है तापमान
ऐसे फंस गए थे
यहां बता दें कि विंग कमांडर दो दिन पहले विमान क्रैश होने से पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे थे, जहां पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें सकुशल रिहा करने के लिए देश भर में दुआओं का दौर जारी था। केंद्र सरकार पर भी दबाब बनाया जा रहा था।
Published on:
01 Mar 2019 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
