3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus मुरादाबाद में मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी, छह को नोटिस

Highlights -मास्क और सैनिटाइजर की एकाएक बढ़ गयी है डिमांड -कुछ स्टोर्स तय मूल्य से ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं ये सब -प्रशासन की टीम ने की छापेमार कार्रवाई -कई दुकानदारों को दिया गया नोटिस

2 min read
Google source verification
kalabajari.jpg

मुरादाबाद: कोरोना वायरस के बढ़ते संदिग्ध मरीजों के बीच ही भारी मात्रा में मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाजारी भी शुरू हो गयी है। कुछ दवा स्टोर और जनरल स्टोर निर्धारित मानक से ऊपर में इन सामानों को बेच रहे हैं। इसकी शिकायत कोतवाली क्षेत्र स्थित कजरी सराय में मेडिकल स्टोर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा कार्रवाई की। जिसमें कई दुकानों पर ऊंचे दामों पर सैनीटाईजर और मास्क बिकते हुए मिले। जिस पर छह दुकान संचालकों को नोटिस दिया गया है। इसलिए उन पर कार्रवाई तय है। वहीँ सभी विक्रेताओं को भी कालाबाजारी को लेकर चेतावनी दी गयी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

CoronaVirus: नोएडा की एक कंपनी ने कर्मचारियों को जारी किया 13 अप्रैल तक छुट्टी का नोटिस, सैलरी भी नहीं मिलेगी

दी गयी चेतावनी
एसीएम फर्स्ट राजेश कुमार ने बताया कि सैनिटाइजर,मास्क की कालाबाजारी और ऊंचे दामों पर बेचने की शिकायत मिली थी। जिस पर कई दुकानों में चेकिंग की गयी है। मेडिकल स्टोर्स वालों को मास्क सैनिटाइजर उंचे दाम में नहीं बेचने का निर्देश दिया गया है। उनको चेतावनी दी गई है कि अगर ऐसा करते पाए गए तो दुकान सील कर दिया जाएगा। कुछ जगह कमियां मिलीं हैं उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

फरमान: मेडिकल स्टोर पर लगानी होगी मास्क और सैनिटाइजर की रेट लिस्ट
एकाएक बढ़ गयी डिमांड
यहां बता दें कि मेडिकल गाइड लाइन में मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग कोरोना वायरस से बचने के लिए करने की सलाह दी गयी है। जिस कारण एकाएक बाजार में इसकी डिमांड बढ़ गयी है और कुछ लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। और ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। फ़िलहाल जनपद में अभी तक कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। फिर भी एहतियात बरते जा रहे हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग