
मुरादाबाद: लॉक डाउन (Lockdown) में फंसे मजदूरों (Migrate Labour) के लिए रेलवे (Indian Railway) ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें (Labour Special Trains) चलाईं हैं। अब रस्ते में उनके खाने-पीने (Food and water) की दिक्कत न हो और सोशल डिस्टेसिंग भी बनी रहे। इसके लिए मुरादाबाद रेल मंडल ने स्पेशल पानी वितरण का सिस्टम (Water Machine) तैयार किया है। जिसमें महज आठ सेकंड में श्रमिकों की पानी की बोतल भरी जा रही है। इसमें न सिर्फ श्रमिकों को नीचे उतरना पड़ रहा है और न ही कर्मचारियों को उनके नजदीक। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के मुताबिक श्रमिकों को इतनी गर्मी में पीने के पानी की दिक्कत न हो। इसके लिए स्थानीय कर्मचारियों ने ये व्यवस्था की है।
Coronavirus: EID की नमाज को लेकर इमाम ने लिया यह फैसला
आठ सेकंड में भर जाएगी बोतल
मुरादाबाद मण्डल ने Covid -19 श्रमिक स्पेशल गाड़ियों के यात्रियों के लिए मोबाइल जल वितरण सिस्टम का निर्माण किया है। इसमें सोसल डिस्टेन्स का धयान रखते हुए रेल यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए इसे मूर्त रूप दे दिया गया। मोबाइल जल वितरण सिस्टम में एक 300 लीटर क्षमता की प्लास्टिक की पानी की टंकी एक ट्रॉली में रखी गई है तथा इसमें एक संबरसिबल मोटर का प्रयोग किया है। इसके द्वारा एक लीटर की पानी की बोतल मात्र आठ सेकंड में भरी जा सकती है। इसमें केवल 20 वाट बिजली का खर्चा आयेगा। इसमें यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतरने की आवश्यकता नहीं है। इसको बनाने में केवल उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग किया गया और मात्रा एक हजार से कम रुपए का खर्च आया है। यात्रियों को पानी देने के लिए इसमे टंकी को एक लंबे छड़ नुमा पाइप से जोड़ा गया है। जिसमे निश्चित दूरी का पालन करते हुए उनकी बोतलों में पानी भरा जा सके। रेलवे की इस पहल से यात्री भी बेहद खुश है।
Moradabad: सफाई कर्मियों ने फूंका एटा डीएम का पुतला, जानिए क्या है मामला
श्रमिक खुश
स्टेशन पर पानी की व्यवस्था देख श्रमिक भी खुश नजर आये और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। वहीँ कर्मचारी भी इस पहल से संतुष्ट हैं। उनके मुताबिक इससे रेलवे के प्रति लोगों में विशवास बढ़ेगा साथ ही इस तकनीक के प्रयोग से संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा।
Published on:
24 May 2020 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
