
If the passenger complains then the railway fined the employee
मुरादाबाद: देश भर में इन दिनों बेरोजगारी और सरकारी कर्मियों की छंटनी को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है। वहीँ रेलवे के एक नए आदेश ने रेल कर्मचारियों और अधिकारीयों की नींद उड़ा दी है। जी हां रेलवे ने अब डिफाल्टर अधिकारीयों और कमर्चारियों को बाहर करने जा रहा है, जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर है। सभी जगहों से 27 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी है। इनकी समीक्षा के बाद इन पर फैसला होगा।
पद होंगे ख़त्म
यहां बता दें कि रेलवे अगले एक से डेढ़ साल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। वहीँ ऐसे रेल कर्मचारी-अधिकारी जिनकी उम्र पचास साल हो गयी है और जिनके खिलाफ सीबीआई या फिर बिजलेंस जांच चल रही है।उन्हें सेवा से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही कुछ बिना महत्व वाले पदों को भी ख़त्म किया जाएगा।
27 तक मांगी रिपोर्ट
स्थानीय रेल अधिकारीयों के मुताबिक रेलवे बोर्ड के सचिव एसके मिश्रा ने 20 अगस्त को पत्र जारी कर कहा कि 50 साल उम्र के जे ग्रेड से ऊपर के सभी अधिकारियों के कार्य की समीक्षा होगी। 31 अगस्त तक 50 साल उम्र के अधिकारियों की सूचना अलग और 31 मार्च 2020 को 50 साल होने वाले अफसरों की सूची तैयार करें। उन्होंने सभी अधिकारियों की कार्य, उपयोगिता, कार्य करने की क्षमता सर्विस बुक भेजने के निर्देश दिए हैं। यह रिपोर्ट 27 अगस्त तक रेलवे बोर्ड को भेजी जानी है।
पहले होगी समीक्षा
उधर अब रेलवे कर्मियों के मामले में रेलवे ने थोड़ी नरमी बरती है। पहले 55 साल उम्र वाले कर्मियों की कार्य की समीक्षा करेगा। इसकी भी रिपोर्ट 30 अक्टूबर तक मांगी गई है। शरीरिक रूप से कमजोर कर्मियों को रिटायर किया जा सकता है।
Published on:
24 Aug 2019 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
