
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज और कल इस रूट पर ट्रेन के सफ़र से पहले पढ़ लें ये खबर
मुरादाबाद: आगामी दिनों में व्यवस्थित तरीके से रेल संचालन के लिए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें मंडल में शुक्रवार और शनिवार को तीन-तीन घंटे के मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया गया है। जिस कारण कई ट्रेनें रोकी जाएंगी। पहले से ट्रेनों की किल्लत और देरी से जूझ रहे यात्रियों को ख़ासा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
पहले दिन यहां ब्लॉक
मंडल रेल अधिकारीयों के मुताबिक शुक्रवार सुबह गजरौला से बरेली के बीच डाउन लाइन पर ब्लॉक लिया जाना है। इसमें सुबह 11 बजे से दो बजे तक ट्रेनों को रोका जायेगा। जिसमें यात्री ट्रेनों के साथ ही मालगाडियां भी शामिल रहेंगी। सुबह 11 बजे अवध असं ट्रेन गुजरते ही ब्लॉक शुरू हो जायेगा। वहीँ रास्ते में पैसेंजर ट्रेन भी एक से दो घंटे तक अलग अलग स्टेशन पर रोकीं जाएंगी।
बदली जायेगी लाइन भी
वहीँ शनिवार को ये ब्लॉक आलमनगर से लक्सर तक रेल लाइन की मरम्मत के लिए लिया जायेगा। ये भी सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। इसमें लखनऊ सहारनपुर रूट पर चलने वाली यात्री और पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी। दोनों दिन रेल लाइन मरम्मत के साथ ही बदलने का भी काम किया जायेगा। फ़िलहाल अगले 48 घंटे तक मंडल में यात्री ट्रेनों का समय से चलना मुश्किल है। लिहाजा यात्रियों को ख़ासा दिक्कत होगी।
Published on:
01 Mar 2019 10:33 am
