
UP Weather News In Hindi: बतादें कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यूपी के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला है। प्रदेश में आज मौसम बेहद सर्द हो गया है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। सर्दी की दस्तक देने के साथ मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश होने की आशंका जताई है। जहां प्रदेश में कुछ दिनों पहले गर्मी हो रही थी। वहीं बारिश की वजह से प्रदेश में मौसम बदल गया है।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम बदल गया है। ठंडी हवाओं से मौसम सर्द हो गया और तापमान में भी पांच डिग्री तक गिरावट देखी गई है। प्रदेश में अब आज यानि 19 अक्टूबर को भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
पिछले चौबीस घंटों में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। जिसकी वजह से मौसम ठंडा हो गया। कई जगहों में रातभर रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक की संभावना बनी हुई है।
अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान
मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पाकिस्तान से होकर आने वाला पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार को सक्रिय हो चुका है। इसके चलते प्रदेश भर के ज्यादातर हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश अगले दो दिनों तक हो सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
इन इलाकों में आज होगी बारिश
आज गुरुवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है और कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक की संभावना है।
Published on:
19 Oct 2023 05:38 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
