7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather AQI: बारिश ने कई जिलों में बढ़ाई सर्दी, प्रदूषण किया कम, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather AQI Today: बारिश के कारण कई जिलों में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ गई है। हालांकि इससे हवा साफ हुई और प्रदूषण कम हुआ है। वेस्ट यूपी नें अब भी हवा खराब है।

2 min read
Google source verification
UP Weather AQI News Today

UP Weather AQI News Today: चक्रवाती तूफान मिचौंग का सीधा असर भले ही देश के दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, आंध्र, पुडुचेरी आदि पर हो लेकिन इसका प्रभाव हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम पर भी पड़ा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के अधिकतर जिलों में सुबह से देर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही।

बतादें की दिन भर हुई बारिश से अधिकतम तापमान में छह से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में सोमवार शाम तक 14.8 मिमी बारिश हुई, जो पिछले चार सालों में दिसंबर में सर्वाधिक है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्र में मौसम साफ हो जाएगा जबकि पूर्वी यूपी में रुक-रुककर बारिश की संभावना है। इस वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। गेहूं, दलहनी-तिलहनी फसलों के लिए वर्षा पहली सिंचाई का काम करेगी।

कानपुर रहा सबसे ठंडा
प्रदेश में सबसे अधिक फिरोजाबाद में 21.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। आगरा में15, कानपुर में 7.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। कानपुर सबसे ठंडा रहा। अधिकतम पारा 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद पार्टी में शामिल होने आए लोगों में मची भगदड़, मारपीट के बाद जमकर चली कुर्सियां

बारिश के बाद प्रदूषण हुआ कम
कई शहरों में बारिश के बाद हवा साफ हुई है। प्रदूषण में तेजी से गिरावट आई है। आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, झांसी, कानपुर, खुर्जा, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी और वृंदावन की हवा की गुणवत्ता साफ दर्ज हो रही है। इन शहरों में एक्यूआई 100 के नीचे मापा गया है। हालांकि वेस्ट यूपी में अब भी एक्यूआई 200 के पार है। हवा की गुणवत्ता अब भी खराब स्थिति में है।

मुरादाबाद शहर का एक्‍यूआई
बुद्धि विहार: AQI - 59 - ठीक है।
इको हर्बल पार्क: AQI - 45 - अच्छी है।
रोजगार कार्यालय: AQI - 89 - ठीक है।
जिगर कॉलोनी: AQI - 69 - ठीक है।
कांशीराम नगर: AQI - 74 - ठीक है।