
UP Weather Latest Update: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में गुरुवार की शाम तक कई स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम खुल जाएगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार उत्तर पश्चिम हरियाणा और मध्य प्रदेश के ऊपर एक ट्रफ लाइन बन गई। मध्य क्षोभमंडल में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना जो कि सतह के पास से तेजी से हवा खींचने लगा। हवा में पहले से काफी नमी थी जिससे बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गईं। यह स्थिति देर शाम या रात तक बनी रह सकती है।
ये जिले रहे सबसे ठंडे
पिछले 24 घंटे के दौरान अलीगढ़ सबसे ठंडा जिला रहा जहां पर अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि आगरा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं मेरठ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Published on:
04 Jan 2024 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
