
UP Rains: यूपी के 30 जिलों में कोहरे का अलर्ट..
UP Rains Today: उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम चल रही पछुवा हवा ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी है। कोहरे के साथ-साथ ठंडक का एहसास भी बढ़ने लगा है। लोगों ने रजाई और कंबल के साथ गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं। मंगलवार सुबह सड़कों पर कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। हवा की ठंडक और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।
19 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को देवरिया, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और कासगंज में भी घने कोहरे का अलर्ट है। मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, संभल, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाए रहने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है। बारिश होने के बाद ठंड और बढेगी। सर्दी और कोहरे के चलते लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
Published on:
19 Nov 2024 06:59 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
