मुरादाबाद

Raksha Bandhan 2023: भद्रा में न बांधे भाइयों को राखी, जानें कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन का पावन त्योहार रक्षा बंधन कब मनाया जाए इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस असमंजस को दूर करते हुए ज्योतिषी ने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बता दिया है। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को भद्रा सुबह 10:13 बजे से रात 8:58 तक है। इस कारण भद्रा काल में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त नहीं है।

less than 1 minute read
Raksha Bandhan 2023: भद्रा में न बांधे भाइयों को राखी, जानें कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2023: ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त की रात 9:01 शुरू होगा, जो 31 अगस्त की सुबह 7:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान राखी बांधना अति शुभ रहेगा। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को सुबह 10:13 बजे तक चतुर्दशी तिथि है। इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है, जो अगले दिन 31 अगस्त को सुबह सात बजकर 46 मिनट तक है।

30 अगस्त को भद्रा सुबह 10:13 बजे से रात 8:58 तक है। इस कारण भद्रा काल में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त नहीं है। 30 अगस्त को रात नौ बजे भद्रा समाप्ति के बाद ही रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो रहा है, जो अगले दिन यानी 31 अगस्त को सुबह सात बजकर 46 मिनट तक है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
30 अगस्त को भद्रा काल होने की वजह से 31 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा। 31 अगस्त को उदय व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में ही रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। 30 अगस्त को भद्रा के कारण रक्षाबंधन नहीं होगा। भद्रा काल में रक्षाबंधन वर्जित है। इसलिए 31 अगस्त को प्रातः काल में रक्षाबंधन करें।

बहनों की पहली पसंद है ये राखियां
दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए एक से बढ़कर एक राखियां सजा रखी हैं। इनमें अधिकतर राखियां 5 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की हैं। दुकानदारों का कहना है कि अधिकतर बहनों को कलावे वाली, मोती, रुद्राक्ष, चंदन की लकड़ी से बनी राखियां पसंद आ रही हैं। वहीं बच्चों को कार्टून वाली राखियां पसंद आ रही हैं। दुकानों पर मोगली, डोरेमोन, मोटू पतलू, मिक्की माउस आदि कार्टूनों की राखियां हैं। वहीं शहर में जगह-जगह फेरी वाले भी राखियों को गलियों में बेच रहे हैं।

Published on:
29 Aug 2023 03:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर