
Moradabad Crime: दहेज में कार न मिलने पर तोड़ दिया रिश्ता..
Moradabad Crime News: मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी का रिश्ता उत्तराखंड के उधमपुर सिंह नगर के बाजपुर थाना क्षेत्र के बरैनी निवासी जीशान के साथ तय किया था। 26 नवंबर को शादी होनी थी। लेकिन इससे पहले ही लड़के ने घिनौनी हरकत कर दी।
24 नवंबर को जीशान भी घर पहुंचा और रात वहां ठहरा था आरोप है कि सभी लोगों के सोने जाने के बाद मंगेतर की छोटी बहन के कमरे घुस गया उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि घटना के बारे किसी को बताया तो तेरी बहन से रिश्ता तोड़ दूंगा। अगले दिन उसके जाने के बाद उसने अपनी मां को आपबीती बताई। उसे समझा कर समय शांत कर दिया। इस मामले में पंचायत बुलाई उसमें आरोपी के परिजन भी आए लेकिन वह कार की जिद पर अडे रहे। तय तारीख 26 नवंबर को बारात लेकर नहीं आए।
पता करने पर किसी ने बताया कि उसी दिन जीशान की शादी कहीं दूसरी जगह कर दी है। पिता ने बिचौलियों के माध्यम से दहेज में खर्च हुए रुपये और सामान वापस मांगे तो दो दिन बाद देने के आश्वासन के बाद मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
Updated on:
06 Dec 2024 06:10 pm
Published on:
06 Dec 2024 06:10 pm
