मुरादाबाद: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सूबे की तमाम पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पैठ शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रिय लोक दल भी पीछे नहीं नजर आ रहा है। राष्ट्रिय लोक दल नेता जयंत चौधरी इसी तर्ज पर मुरादाबाद पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकरं मंत्रणा की और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। इसके अलावा उन्होंने आगामी महागठबंधन को लेकर कहा कि जल्दबाजी में कच्चा चावल सही नहीं, इसका फैसला हो जाएगा।