
देखिए कभी इस शहर की गलियों में टहलते थे देश के सबसे ताकतवर दामाद रॉबर्ट वाड्रा
मुरादाबाद: बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रियंका गांधी को पार्टी महसचिव बनाने के साथ ही यूपी का प्रभारी बनाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ासा जोश आ गया है। खासकर उनकी ससुराल मुरादाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। अभी भले ही राबर्ट वाड्रा के परिजन यहां नहीं रहते लेकिन उनके कई करीबी और उनको जानने वाले लोग हैं साथ ही उनकी कई संपत्तियां अभी भी शहर में मौजूद हैं।
किसान नेता ने बताई योगी सरकार की मंशा- देखें वीडियो
यहां रहता था पूरा परिवार
शहर के डिप्टी गंज चौराहे के पास राबर्ट वाड्रा का परिवार संयुक्त रूप से रहता था। उनकी शहर के गल्शाहीद इलाके में मैसूर एक्सपोर्ट के नाम से फर्म थी और उस दौर में वे शहर के रसूखदार इंसान थे। लेकिन बीते ढाई दशक में सभी दिल्ली और नॉएडा शिफ्ट हो गए। शहर निवासी और कांग्रेस नेता आजम अंसारी के मुताबिक यहां से जाने के बाद भी वाड्रा परिवार के लोग शहर वासियों से सम्पर्क रखते हैं। राबर्ट वाड्रा का बचपन यहीं बीता फिर वे पढाई के लिए विदेश चले गए। यही नहीं पिछले दिनों खुद प्रियंका गांधी ने अपने हाथ से लिखे से मैसेज शहरवासियों को किये थे।
नहीं आयीं कभी मुरादाबाद
राबर्ट वाड्रा से शादी के बाद प्रियंका कभी मुरादाबाद नहीं आयीं। जबकि मुरादाबाद निवासी खासकर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें मुरादाबाद से चुनाव लड़ाने की बात कर चुके हैं। सिर्फ 2000 में परिवार के सदस्य की मृत्यु पर खुद राबर्ट वाड्रा और सोनिया गांधी शहर में आये थे।
Published on:
24 Jan 2019 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
