25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी के मंत्री ने कहा- सब्जियों की तरह बिक रहे विधायक

कहा- मुख्यमंत्री से लेकर पटवारी तक सरकार के सभी लोग भ्रष्टाचार में लिप्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sarad Asthana

•

Updated: 10 May 2016, 11:08 AM IST

sanjeev baliyan

sanjeev baliyan

मुरादाबाद।
बिलारी विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान ने आरोप लगाया की यूपी में आर्गेनाईज्ड भ्रष्टाचार है। यहां मुख्यमंत्री से लेकर पटवारी तक सरकार के सभी लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जनप्रतिनिधि कमीशनखोरी करते हैं। आज यूपी में जिले आैर थाने बिकते हैं। ये भ्रष्टाचार लखनऊ से चलता है।


उत्तराखंड में सरकार के लिए होने वाले शक्ति प्रदर्शन पर केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान ने कहा की उत्तराखंड में विधायकों की खरीदो फरोख्त मंडी में सज्बी की तरह हो रही है। लोकतंत्र के लिए इस से बड़ा दुर्ग्भाग्य क्या होगा। निश्चित रूप से हरीश रावत की सरकार जाएगी, जो अल्पमत में है। उसके बाद भाजपा आगे की रणनीति पर विचार करेगी। दो-दो सीडी स्टिंग की सामने आ चुकी हैं।


यह भी पढ़ें:
सूट-बूट की सरकार नहीं कर रहीं किसानों की चिंता


यूपी में मुख्य चुनावी मुद्दा है भ्रष्टाचार


संजीव बालियान ने बिलारी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा की उपचुनाव के नतीजे आगामी 2017 के विधान सभा चुनावों पर असर डालेंगे। भ्रष्टाचार यूपी में मुख्य चुनावी मुद्दा है। अखिलेश यादव केंद्र सरकार के भेजे गए पैसे का हिसाब दें। यूपी में केंद्र का भेजा हुआ अधिकतर पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।


यह भी पढ़ें:
प्रदेश में सूखे की सियासत में कांग्रेस भी कूदी


सांप्रदायिक दंगे के मास्टर हैं आजम खां


संजीव बालियान ने कहा की मैं आजम खान को इस लायक भी नहीं समझता की उन पर प्रतिक्रया दूं। वह सांप्रदायिक दंगे कराने के मास्टर हैं और ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं।