23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: कांग्रेस के बाद अब सपा ने भी इस सीट पर बदला टिकट, भाजपा खेमें में बढ़ी बेचैनी

-टिकट वापस करने की बात स्वीकार की। -शुक्रवार शाम एसटी हसन को लखनऊ बुलाया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 30 Mar 2019, 3:27 PM IST

moradabad

बड़ी खबर: कांग्रेस के बाद अब सपा ने भी इस सीट पर बदला टिकट, भाजपा खेमें में बढ़ी बेचैनी

मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर लगातार फैसले बदले जा रहे हैं। कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी मुरादाबाद लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार नासिर कुरैशी का टिकट काटकर पूर्व मेयर डॉ एसटी हसन को उम्मीदवार बनाया है। डॉ एसटी हसन का नाम पहले से ही चर्चा पर था,लेकिन गुटबाजी के चलते गुरूवार को मीट कारोबारी नासिर कुरैशी को टिकट की घोषणा कर दी गयी। जिस पर सपा के सभी स्थानीय विधायक नाराज हो गए और पार्टी नेतृत्व से टिकट बदलने की बात कही। यही नहीं डॉ एस टी हसन के समर्थकों ने भी टिकट न काटने पर पार्टी से इस्तीफे के साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद आज शुक्रवार शाम एसटी हसन को लखनऊ बुलाया गया। जिसमें टिकट को लेकर दोनों नेताओं से चर्चा हुई। जिस पर नासिर कुरैशी ने टिकट वापस करने की बात स्वीकार की।

लोकसभा चुनाव में वोट करने वालों को यहां मुफ्त में मिलेगा देसी घी से बना खाना

गुटबाजी के कटा टिकट
लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही मुरादाबाद में डॉ एसटी हसन को सपा का उम्मीदवार समझा जा रहा था। लेकिन ऐन वक्त पर उनका टिकट पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी के चलते कट गया। इसके पीछे पूर्व मंत्री कमाल अख्तर का नाम आया। लेकिन पार्टी ने जैसे ही गुरूवार को मीट कारोबारी और करीब डेढ़ साल पहले बसपा छोड़कर आये नासिर कुरैशी के टिकट की घोषणा की। वैसे ही पार्टी नेता भी सकते में आ गए। पार्टी नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व से इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। वहीँ खुद एसटी हसन ने भी निर्दलीय लड़ने की बात कही। जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को लखनऊ बुलाया गया।

जया प्रदा ने अखिलेश आैर मायावती के रिश्तों को लेकर कही बड़ी बात

नेता चुप
फ़िलहाल अभी स्थानीय नेताओं ने इसको लेकर चुप्पी साध ली है। लेकिन डॉ एसटी हसन समर्थकों में ख़ुशी की लहर है।