1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीवन में भर गयी है निराशा तो शनिवार को करें ये आसान उपाय, चंद दिनों में हो जाएंगे मालामाल

कहते हैं कि जिस पर यदि शनि की कृपा हो गयी तो उसके आगे कोई नहीं ठहरता।

2 min read
Google source verification
moradabad

जीवन में भर गयी है निराशा तो शनिवार को करें ये आसान उपाय, चंद दिनों में हो जाएंगे मालामाल

मुरादाबाद: यदि आपके जीवन में निराशा और जीवन में कोई सफल कार्य नहीं बन रहे। यही नहीं काम बनते बनते बिगड़ जा रहा है या फिर कोई अनिश्चित बाधा आ रही है। ऐसे में हमारे ज्योतिष शास्त्र कुंडली के अनुसार ग्रहों के दोष की बता करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा लाभ और हानि देने वाला ग्रह शनि है। कहते हैं कि जिस पर यदि शनि की कृपा हो गयी तो उसके आगे कोई नहीं ठहरता। क्यूंकि शनि न्याय का देवता है। इसलिए कर्म करने वालों का साथ शनि देता है। इसलिए आज हम आपको कुछ शनि को शांत करने के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय बता रहे हैं। जिनके बाद आपकी किस्मत पूरी तरह बदल जाएगी।

यूपी के इस जिले में मिला 'वासुदेव' का खजाना, मटके में मिली इतनी मुद्राएं कि चौंधियां गईं आखें - देखें वीडियो

ऐसे आएगा विद्या ज्ञान

यदि आप पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पा रहे या आपका बच्चा ध्यान नहीं लगा पा रहा तो ये अचूक उपाय अपनाएं। शनिवार की रात में रक्त चंदन से अनार की कलम से ‘ऊं हृीं’ को भोजपत्र पर लिखकर नित्य पूजा करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है। यह टोटका पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए सबसे फायदेमंद होता है।

इस शहर की धरती उगल रही दो हजार साल पुराना इतिहास, खुदाई में मिले उस जामने में महिलाओं और बच्चों के ऐसे समाना की इतिहासकार भी चकराए

हर काम होगा आसान

जीवन में आप जो भी काम करने जा रहे हैं तो बिना वजह की रुकावटें पैदा हो रहीं हैं तो ये उपाय भी कारगार है।शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं। यह भी मान्यता है कि शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

बड़ी खबर: भाजपा सांसद और डीएम को एके-47 से उड़ाने की धमकी, ये लगाया आरोप

मनोकामना होगी पूरी

अपनी मनवांछित इच्छा के लिए किसी भी एक शनिवार को शाम के वक्त अपनी लंबाई के बराबर लाल रेशमी धागा नाप लें। अब इसे जल से धोकर आम के पत्ते पर लपेट दे। इस पत्ते और लपेटे हुए रेशमी धागे को अपनी मनोकामना का ध्यान करते हुए बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे मनोकामना पूर्ति होती है।