
Kanwar Yatra 2024
Kanwar Yatra 2024 News: 22 जुलाई यानी सावन माह का पहला दिन सोमवार जो भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए विशेष रूप से माना जाता है। आज सोमवार से सावन माह का प्रारंभ हो रहा है। इस पूरे माह पांच सोमवार शिवालयों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की जय जयकार अपने-अपने ढंग से करेंगे।
इस दौरान हरिद्वार से श्रद्धालु कांवड़िये पवित्र गंगाजल अपनी-अपनी कांवड़ों में भरकर पदयात्रा करते हुए अपनी मंजिल की ओर निकलेंगे। कांवड़ यात्रा भी प्रारंभ हो चुकी है। सावन माह का समापन 19 अगस्त को होगा। सावन माह के पहले सोमवार को नगर व क्षेत्र में महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए मुरादाबाद के मंदिरों और शिवालयों पर जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई।
Published on:
22 Jul 2024 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
