4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनाक्षी सिन्‍हा ने दिया इस शख्‍स को ‘धोखा’, वैलेंटाइन डे से पहले खाया जहर, जानिए पूरा मामला

मुरादाबाद के शख्‍स ने सोनाक्षी सिन्‍हा को दिए थे 24लाख रुपये

2 min read
Google source verification
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्‍हा ने दिया इस शख्‍स को 'धोखा', वैलेंटाइन डे से पहले खाया जहर, जानिए पूरा मामला

मुरादाबाद। जनपद में दो बॉलीवुड अभिनेत्रियों द्वारा धोखधड़ी का मामला सामने आया है। इनमें से एक तो प्रसिद्ध अभिनेता एवं नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बेअी सोनाक्षी सिन्‍हा हैं ज‍बक‍ि दूसरी 'कहो न प्‍यार है' फिल्‍म फेम अमिषा पटेल। सोनाक्षी सिन्‍हा के धोखे से आहत होकर शख्‍स ने वैलेंटाइन डे से पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ि‍त का कहना है क‍ि तीन माह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में सोनाक्षी सिन्‍हा को नोटिस भेजे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:वैलेंटाइन डे के दिन इन जिलों में तेज बारिश के साथ पड़े ओले, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

सोनाक्षी सिन्‍हा को दिए थे 24 लाख रुपये

मामला सोनाक्षी सिन्‍हा के कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। प्रमोद शर्मा मुरादाबाद जनपद के कटघर के शिवपुरी में रहते हैं। जानकारी के अनुसार, वह इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी के संचालक हैं। इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी ने दिल्‍ली के शीरी फोर्ट स्टेडियम में फैशन शो कराने का काम लिया था। कंपनी की तरफ से इसके लिए एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को 24 लाख रुपये दिए गए थे। आरोप है कि प्रोग्राम से ऐन वक्‍त पहले सोनाक्षी सिन्हा नहीं आईं, जिस कारण कार्यक्रम नहीं हो सका। 24 नवंबर को इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई थी। मामले की जांच सीओ कटघर को सौंपी गई थी। इसके बाद पुलिस की तरफ से सोनाक्षी सिन्‍हा और कार्यक्रम तय करने वाली कंपनियों को नोटिस जारी किया गया था। आयोजक ने आरोप लगाया कि 24 लाख रुपये पेमेंट लेने के बाद भी सोनाक्षी सिन्‍हा प्रोग्राम में नहीं आईं। आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे आहत होकर प्रमोद शर्मा ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं प्रमोद शर्मा ने जहर खाने की बात का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एसपी सिटी अंकित मित्तल का कहना है क‍ि मामले की जांच जारी है। सोनाक्षी सिन्‍हा को इस मामले में नोटिस भेजे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की बैठक के बाद बड़ा फैसला, इन लोकसभा सीटों के प्रभारी नियुक्‍त, देखें लिस्‍ट

अमिषा पटेल को किया तलब

वहीं, फिल्‍म अभिनेत्री अमिषा पटेल पर भी धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एसीजेएम पांच की कोर्ट ने उन्हें सम्मन जारी करते हुए 12 मार्च को कोर्ट में तलब किया है। जानकारी के अनुसार, कटघर के ही डबल फाटक जयनगर निवासी पवन कुमार वर्मा एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी ने अमिषा पटेल को एक शादी समारोह में डांस करने के लिए पेमेंट किया था। उन्‍होंने मुंबई की न्यू मैक्स इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संचालक को इसके लिए 11 लाख रुपये भी दिए थे। अमिषा पटले ने शादी में शरीक होने की जानकारी भी दी थी। कंपनी की तरफ से अमिषा के रुकने के लिए दिल्ली के एक बड़े होटल में कमरा बुक कराया गया था। साथ ही उनके आने-जाने का प्‍लेन का टिकट भी कराया गया था। आरोप है क‍ि शादी के दिन अमिषा के निजी स्टाफ के सदस्य अहमद शरीफ व सुरेश परमार ने पवन वर्मा से दो लाख रुपये और देने की मांग की। इससे इंकार करने पर अमीषा दिल्‍ली के होटल से सीधे मुंबई चली गईं।

Story Loader