20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सपा का प्रदर्शन, बोले- यादव-पिछड़ों के काट दिए वोट

UP News: यूपी की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने कहा कि उनके घर के तीन सदस्यों के वोट भी काट दिए गए हैं। पार्टी ने बीएलओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
SP protest alleging irregularities in voter list in UP

UP News: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सपा का प्रदर्शन।

UP News Politics In Hindi: मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है। सभी दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं, प्रशासन भी चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण के साथ ही अन्य तैयारी में जुटा हुआ है।

इस बीच समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में जीवित व्यक्तियों को मृत दिखा नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हाथों में उनका वोट काटने का कारण लिखी हुई तख्तियां थीं।

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। कुंदरकी विधानसभा से पूर्व विधायक हाजी रिजवान के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि सरकार के इशारे प्रशासन बीएलओ के माध्यम से वोट कटवाने में जुटा है।

यह भी पढ़ें:आधार कार्ड बनवाने के लिए मुख्य डाकघर पर मची मारामारी, कर्मचारियों को बुलानी पड़ी पुलिस

समाजवादी पार्टी के समर्थकों को मृत बताकर, अविवाहित लोगों को विवाहित बताकर दूसरे क्षेत्र में निवास दिखाकर भारी संख्या मे वोट कटवाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार हर हथकंडे अपनाने में लगी है। जनता समझ चुकी है झूठ का पुलिंदा और नफरत की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग