11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad Election 2024 Result: मुरादाबाद में सपा की रुचिवीरा जीतीं, पहली महिला सांसद बनने का गौरव हुआ हासिल

Moradabad News: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रुचिवीरा चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के सर्वेश सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हराया है।

less than 1 minute read
Google source verification
SP Ruchiveera wins in Moradabad

Moradabad Election 2024 Result

Moradabad Election 2024 Result: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सर्वेश सिंह को एक लाख से अधिक वोटों से हराया। जीत के बाद उन्होंने जनता का आभार जताया। कहा कि वह मुरादाबाद के विकास के लिए कार्य करेंगी।

सपा की प्रत्याशी रुचिवीरा को 636733 वोट हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 530176 वोट मिले हैं। इसके अलावा मोहम्मद इरफान को 92116 वोट मिले हैं। रुचिवीरा ने सर्वेश सिंह को 106557 वोटों से हराया।

मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी लगातार आगे रही। दोपहर 12 बजे तक वह 35770 वोटों से आगे चल रही थी।

दूसरे नंबर सपा के प्रत्याशी सर्वेश सिंह को 117410 मत मिल चुके थे।मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर थी। सपा प्रत्याशी के जीतने के साथ ही मुरादाबाद में इतिहास रच गया है। उन्हें आजादी के बाद पहली महिला को सांसद बनने का गौरव भी हासिल हुआ है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग