
Moradabad Accident: आपको बताते चले कि मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर जीरो पॉइंट पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। एक्सीडेंट में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गई। घायल को एंबुलेंस की मदद से कुंदरकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। बाइक सवार ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र आयु 25 वर्ष पुत्र महेंद्र निवासी सीगनपुर थाना हजरत नगर गाढ़ी बाइक पर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुरादाबाद अलीगढ़ हाइवे कुन्दरकी न्यू बाईपास जीरो पॉइंट पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मुरादाबाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Published on:
09 Oct 2023 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
