8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद पार्टी में शामिल होने आए लोगों में मची भगदड़, मारपीट के बाद जमकर चली कुर्सियां

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर स्थित होटल में रविवार की रात रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने आए लोगों की कैटरिंग में काम करने वाले कर्मचारियों से मारपीट हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Stampede among people who came to attend Moradabad party

Moradabad News Today: दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फुटेज के आधार पर छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कटघर इलाके में पार्टी के दौरान कैटरिंग में काम करने वाले कर्मचारी और लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां चली। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

खाने को लेकर हुआ विवाद
घटना रविवार रात की है। होटल में रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। किसी व्यक्ति ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर कैटरिंग में काम करने वाले कर्मचारी(खाना बनाने वाले) से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों में अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां बरसाईं।

पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार
इस घटना से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वालों में शामिल शाकिब, मोहम्मद फैसल निवासी असालतपुरा थाना गलशहीद, ऋषभ निवासी कांशीराम नगर ई-ब्लॉक निवासी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

यह भी पढ़ें:यूपी में शीतलहर के साथ ठंड में हुआ इजाफा, मिचौंग के कारण मौसम में होगा उलटफेर, जानें ताजा अपडेट

सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता ने दी जानकारी
जिसके आधार पर कमला विहार पीतलबस्ती निवासी गौरव और प्रदीप, अजय, भोजपुर थाना क्षेत्र के मनिहार निवासी शान मोहम्मद व आस मोहम्मद को भी पकड़ लिया। सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि तीन युवकों का शांति भंग में चालान किया गया है। फुटेज के जरिए कुछ और आरोपियों की पहचान की गई है।