17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार में मंत्री के पिता पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अस्पताल में मौत

मुधुमक्खियों के काटने से गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

2 min read
Google source verification
moradabad

योगी सरकार में मंत्री के पिता पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अस्पताल में मौत

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेंद्र सिंह के पिता चौधरी करन सिंह का शनिवार शाम शहर के कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मौत मधुमखियो के काटने से हुई है। मुधुमक्खियों के काटने से गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां ब्लड क्लाटिंग की वजह से दिमाग पर असर पड़ा और ऑपरेशन के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।

अलर्ट: यूपी के इन जिलाें में दो दिन हो सकती है तेज बारिश, 10 तक स्‍कूल बंद करने के निर्देश

मधुमक्खियों ने किया था हमला

पंचायती राज्य मंत्री मंत्री भूपेंद्र सिंह का पैतृक गांव महेंद्री छजलैट ब्लाक में है। मंत्री के पिता करन सिंह के ऊपर 31 दिसंबर को खेत में जाते समय एक पेड़ से मधुमक्खी का छत्ता टूट कर उनके ऊपर गिर गया था। मधुमक्खियों ने उनके ऊपर हमला कर दिया जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मधुमक्खियों ने उनके चेहरे समेत कई स्थानों पर बुरी तरह काट लिया था। उन्हें कांठ रोड स्थित कॉसमॉस हास्पिटल में भर्ती करवाया गया था। तीन दिन तक लगातार हालत में बहुत सुधार नहीं होने पर उनका एमआरआई करवाया गया तो पता चला कि क्लाटिंग से ब्रेन पर सीधा असर हुआ। जिसकी वजह से उनका ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा था। इसी बीच आज उनकी मौत की खबर आ गयी।

बड़ी खबरः भाजपा विधायक विनोद कटियार के खिलाफ इस महिला ने दर्ज कराया केस, जानिये क्या है वजह

इस वजह से हुई मौत

अस्पताल के एम् डी डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मधुमक्खी के काटने से उनके शरीर में अधिक मात्रा में जहर फैल गया था। जिसकी वजह से पल्स और हार्टबीट भी नहीं मिल रही थी।जहर फैलने के कारण शरीर के कई हिस्सों ने भी काम। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव महेंद्री सिंकदरपुर में होगा। शोक व्यक्त करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।