
UP Rain Alert: सावधान! फिर बदलने वाला है यूपी का मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी..
UP Rain Alert News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। मुरादाबाद मंडल में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अब आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यूपी के कुछ ही इलाकों में बारिश हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में मौसम ने यूटर्न लिया है। तेज हवाओं की वजह से रात में ठंड बढ़ी है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे पारा में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, ऐसे कई जिले हैं, जहां ठंड से लोगों को राहत मिल गई है। दिन में गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
बता दें कि मार्च में भी पारा गिरने का सिलसिला जारी है। फुर्सतगंज में सबसे कम 9.2℃ न्यूनतम तापमान रहा। अलीगढ़ में 12.0℃, चुर्क में 11.2℃, मुजफ्फरनगर में 9.9℃, बरेली में 11.2℃, अयोध्या में 11.0℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान देखें तो झांसी में 31.7℃ सबसे ज्यादा रहा, मेरठ में 26.6℃, नजीबाबाद में 25.8℃, शाहजहांपुर में 25.8℃,कानपुर शहर में 26.8℃ अधिकतम तापमान रहा।
संबंधित विषय:
Published on:
08 Mar 2025 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
