मुरादाबाद

Aditya L1 Launch: आदित्य एल-1 की लाइव लॉन्चिंग देख स्टूडेंट्स हुए एक्साइटेड

ISRO Aditya L1 Mission Launch Live Updates: चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब देश के साथ-साथ पूरे विश्व की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानी Aditya-L1 पर टिकी हैं। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से आदित्य-L1 मिशन को आज 11.50 बजे लॉन्च कर दिया गया है।

less than 1 minute read
इसरो का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 (Aditya L-1) श्रीहरिकोटा से किया गया लॉन्च

Aditya L1 Mission Launch: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में आदित्य एल-1 मिशन का सीधा प्रसारण जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में इसरो के यूट्यूब चैनल के माध्यम से स्टूडेंट्स को दिखाया गया। स्टूडेंट्स ने उत्साह पूर्वक आदित्य मिशन को देखा और रॉकेट के विभिन्न चरणों में उत्पन्न प्रणोद के बारे में इसरो द्वारा दी जा रही जानकारी को समझा। कुछ स्टूडेंट्स ने उत्साहित होकर इसरो में कार्य करने की इच्छा और अंतरिक्ष विज्ञान में शोध करने की जिज्ञासा जाहिर की।

आज के प्रक्षेपण कार्यक्रम को दिखाने के लिए स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर कुलदीप बरनवाल द्वारा विशेष व्यवस्था स्कूल की फिजिक्स लैब में की गई थी। सभी स्टूडेंट्स ने उत्साह पूर्वक प्रक्षेपण को देखा। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के विज्ञान विभाग के सभी प्रवक्ताओं और अध्यापकों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। जिसमें डॉक्टर सुनीत गिरी हरिशंकर भारतीय अरुण त्यागी अरविंद मोहन पांडे आफताब हसन विनीत शर्मा सोमपाल सिंह डॉक्टर प्रमोद शर्मा डॉ सुरेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के उत्तर दिए।

ये भी पढ़े
Aditya L1 Mission: पीएम मोदी ने इसरो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए, इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।

Published on:
02 Sept 2023 01:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर