
Moradabad Weather News
Moradabad Weather News: मई माह के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आठ दिन बाद मुरादाबाद में फिर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लू शाम छह बजे के बाद तक कहर बरपा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिन तक लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। डॉक्टर्स ने जरूरी काम होने पर ही घर से निकले की सलाह दी है।
पिछले रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने लगा। शनिवार को तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
रविवार को सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश ने बेहाल करना शुरू कर दिया था। लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे थे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह के समय वातावरण में नमी 51 फीसदी थी, जो शाम को 27 फीसदी दर्ज की गई। सुबह हवा पूरब दिशा से पश्चिम दिशा की ओर थी। शाम को हवा का रुख बदल गया। इसके बाद हवा पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
Published on:
27 May 2024 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
