
Moradabad News: मुरादाबाद के जंगलों में नीलगाय का आतंक..
Moradabad News: मुरादाबाद जनपद के सब्दलपुर बाड़ीवाला गांव में नीलगायों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इलाके के किसानों की गन्ना और गेहूं की फसलें इन जंगली जानवरों के कारण बर्बाद हो रही हैं। किसान रोजाना इन्हें खेतों से भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद ये फिर लौट आते हैं और खेतों में भारी तबाही मचाते हैं।
स्थानीय किसानों ने बताया कि नीलगायों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। किसानों ने कई बार वन विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है और फोन पर शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही इन नीलगायों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की गई तो इनकी संख्या में इज़ाफा होता जाएगा और फसलें लगातार बर्बाद होती रहेंगी। क्षेत्र के सभी परेशान किसान प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए और उनकी मेहनत को बचाया जाए।
Published on:
05 May 2025 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
