14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad News: गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, राष्ट्रीय बजरंग दल का प्रदर्शन

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
There was a stir after remains of cattle were found in Moradabad

Moradabad News: गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप..

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना कुंदरकी इलाके में शुक्रवार को गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बजरंग दल का कहना है कि थाना कुंदरकी इलाके में लगातार गोकशी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जो चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें:यूपी के 17 जिलों में कोहरे का अलर्ट, नये साल से पहले पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बता दें कि थाना कुंदरकी इलाके में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों के साथ हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।