मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर के बाद प्रदेश में कोहरे को लेकर अलर्ट रहने वाला है। वहीं 4 दिसंबर से प्रदेश में सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। संभावना है कि 2 से 3 दिन बाद तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड काफी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिन बाद मौसम में काफी बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।