10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather: यूपी के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश होने के भी आसार

UP Weather: मौसम विभाग ने यूपी के मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर और रामपुर जिलों में आज कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
There will be severe cold in these districts of UP

UP Weather: यूपी के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड..

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे दबाव की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा सर्द हवाएं और कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने यूपी के मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर और रामपुर जिलों में आज कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

22 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में सुबह हल्का और मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 23, 24 और 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन कई जगहों पर बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर और रामपुर जिलों में ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी के साथ मौसम विभाग ने बारिश के भी आसार जताए हैं।