Amroha News In Hindi: अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के अवंतिका नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 30 वर्षीय दिवाकर शर्मा ने पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता रामेश्वर शर्मा ने बहू हिरदेश उर्फ अंजू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।