
मुरादाबाद: पिछले कई हफ्ते से सोने के भाव लगातार आसमान चढ़ रहे हैं। लेकिन अब इनमें गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को सोना(Gold) 38600 प्रति दस ग्राम और चांदी(Silver) में भी 1500 रुपये की गिरावट हुई है। जिससे ज्वैलरी बाजार में छाई मंदी छंटने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं। इसके साथ ही त्योहारी सीजन भी शुरू हो रहा है।
शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के दाम 38600 तक आ गए। यह दाम सभी कर सहित हैं। अगर आप सोने के गहने खरीदते हैं और सरकार की ओर से लगाए गए सभी टैक्स अदा करते हैं तो आपको दस ग्राम सोने के गहने के लिए 38600 रुपये कीमत चुकानी होगी।
वहीँ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गयी। 1500 रूपए गिरकर चांदी अब 46500 रूपए प्रति किलो पर आ गयी है। ज्वैलर्स संजीव अग्रवाल के मुताबिक अभी कुछ दिनों ये गिरावट जारी रहेगी। बीते दिनों दाम बढ़ने से व्यापार काफी प्रभावित हुआ था।
Published on:
06 Sept 2019 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
