5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking: अब यूपी के इस शहर में आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़,लखनऊ तक मचा हडकंप

धनोरा थाना क्षेत्र के देहरा चक गांव में आज बाबा साहब की मूर्ति खंडित करके गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की

2 min read
Google source verification
moradabad

Big Breaking: अब यूपी के इस शहर में आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़,लखनऊ तक मचा हडकंप

अमरोहा : सूबे में कानून व्यवस्था का डंका बजाने वाले यूपी पुलिस को एक बार अराजक तत्वों ने मात दी है। जिससे जनपद का माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा। जी बेख़ौफ़ असामाजिक तत्वों ने धनोरा थाना क्षेत्र के देहरा चक गांव में आज बाबा साहब की मूर्ति खंडित करके गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की। मूर्ति खंडित होने के बाद गांव के दलित समाज के लोगो मे काफी रोष है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने सभी लोगो को समझा बुझाकर शांत कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिवपाल ने अखिलेश यादव को दिया बड़ा झटका, इस सपा नेता को सौंप दी सेक्युलर मोर्चा की जिम्मेदारी

यहां हुई घटना
धनोरा थाना क्षेत्र देहरा चक में जब सुबह के समय लोग अंबेडकर पार्क की तरफ गए तो देखा कि बाबा साहब की मूर्ति को शरारती तत्वों ने खंडित कर दी। जबकि पिछले दिनों प्रदेश में बाबा साहब की मूर्तियो को लोग खंडित कर रहे थे उस समय मूर्ति की सुरक्षा को लेकर मूर्ति के चारो तरफ लोहे के जाल से कवर्ड करवा दिया गया था। उसके बाबजूद शरारती तत्वों ने मूर्ति को जड़ से उखाड़ कर खंडित कर दिया। जिसके बाद दलित समाज के लोग एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने दलित समाज के लोगो को बड़ी मुश्किल से शांत किया। लोगों ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर दलित महापुरुषों को निशाना बना रहे हैं। आये दिन होने वाली घटनाएं पुलिस की सक्रियता पर बड़ा सवाल है।

शिवपाल यादव को योगी सरकार से बड़ा तोहफा मिलने पर लोगों का उठा विश्वास, कह दी ये बड़ी बात

पुलिस ने कराया शांत

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तब जाकर लोगो का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने अपनी निगरानी में मूर्ति को दुबारा से स्थापित कर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गयी है। शरारती तत्वों द्वारा एक बार फिर से जिले का माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी।

'बंगला' मिलने पर शिवपाल को भाजपा का रिमोट कंट्रोल बताया तो किसी ने सत्ता पार्टी का एजेंट, जानिए आैर क्या-क्या कहा!

सख्त कार्यवाही का आश्वासन

वहीं इस मामले में एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग